हीमपुरदीपा। गांव मारुफपुर के जंगल में पानी की नाली को लेकर आधा दर्जन लोगों ने दो किसान भाइयों को धारदार हथियारों का प्रयोग व फायरिंग करते हुए गंभीर रुप से घायल कर दिया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मारुफपुर में किसान नंद किशोर व दूसरा पक्ष ताहर सिंह के जंगल में ग्राम समाज की चकरोड है जिसमें ताहर सिंह पक्ष ने नंदकिशोर के खेत के सामने चकरोड में पानी की निकासी के लिए नाली बना रखी है जिसका विरोध पहले भी नंदकिशोर पक्ष ने किया था आरोप है की बुधवार को नंदकिशोर व महीपाल अपने खेतों पर कृषि कार्य कर रहे थे और दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर खेतों पर पहुंच गये और गाली गलौच करते हुए लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दोनो भाईयों को गंभीर रुप से घायल कर दिया आरोप है कि जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदपुर भेज दिया गया पुलिस ने नंदकिशोर के पुत्र वीरेंद्र सिंह पाल की तहरीर पर छह लोग ताहर सिंह, शेर सिंह, अरविंद, कमल, विमल, उज्ज्वल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पीड़ित पक्ष का आरोप है की मामला संज्ञान में होने पर भी पुलिस ने लापरवाही बरती है।