संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। भारतीय किसान यूनियन ने नींदडू की तीन ग्राम पंचायतों नींदडू खास, बाजीदपुर-बीरू एवं मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं की केवाईसी करने का विरोध किया।
धामपुर तहसील अध्यक्ष नवेद अरशद शबलू ने कहा कि किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में रियासत अली, आजाद, इसरार गुड्डू, मुस्तकीम, निफासत बोनी, वजीर, फरमान, सलीम कुरैशी आदि रहे। विरोध के बाद टीम लौट गई। नींदडू बिजलीघर के प्रभारी अवर अभियंता हरवंश सिंह ने बताया कि उपभोक्ता को प्रीपेड और पोस्टपेड से एक विकल्प चुनना ही होगा। कर्मचारी केवाईसी के तहत उपभोक्ता का मोबाइल फोन और मीटर से कनेक्शन बॉक्स तक की दूरी आदि लेने गए थे। किसानों के विरोध के कारण कार्य नहीं हो पाया।स