फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से की गई कोरोना 39 मरीजों की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल से की गई कोरोना के 39 संदिग्ध मरीजों की छुट्टी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के संदिग्ध 39 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद 14 दिन के लिए उनके घरों में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। ये सभी मरीज लगभग 28 दिन से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

सीएमएस ज्ञानचंद के अनुसार जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में केवल कोरोना संदिग्ध मरीज ही भर्ती किए गए थे, जबकि आइसोलेशन वार्ड में बनी ओपीडी में करीब ढाई हजार लोगों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में की गई है। यहां 18 मरीज जनपद बिजनौर एवं नौ मुरादाबाद जिले के शामिल हैं। जिले के सात कोरोना पॉजिटिव मरीज संभल और दो मुरादाबाद में क्वारंटीन किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आइसोलेशन वार्ड के सभी बैड खाली हो चुके हैं। अब वहां पर कोरोना संदिग्ध कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें