बिजनौर से भेजे गए पूर्वांचल जिलों के 385 लोग
बिजनौर। जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती 385 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल जिलों के लिए बिजनौर 14 बसों से रवाना किया गया। बस स्टेशन प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा के अनुसार इन सभी यात्रियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें इनके घरों को भेज दिया गया है।
सोमवार को बिजनौर बस स्टेशन से 14 बसों से पूर्वांचल जिलों के लगभग 385 लोगों को रवाना किया गया। बस स्टेशन प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा के अनुसार सोमवार को बिजनौर डिपो की नौ और नजीबाबाद डिपो की पांच बसों को जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न कवार्नतीन सेंटरों पर भेजा गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान इन सभी के थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद बसों में बैठाया गया। उन्होंने बताया कि यह सभी 14 बसें पूर्वांचल के गौंडा, बस्ती, बलिया, जालौन, संत कबीरनगर, जौनपुर, बनारस, गाजीपुर, औरैया ,ललितपुर, आजमगढ़, सीतापुर, श्रावस्ती आदि जिलो में भेजी गई हैं।