फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवानवादा में बना हॉट स्पॉट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवानवादा में बना हॉट स्पॉट खत्म
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्योहारा थाने के गांव मेवानवादा में बने हॉट स्पॉट को प्रशासन ने सोमवार को खुलवा दिया गया है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि हॉट स्पॉट को फ्री कर उसकी बंदिशों को खत्म गिया गया है। लेकिन कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन लागू है। किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि हॉट स्पॉट को खत्म कर देने के बाद गांव के बंद पड़े गन्ना सेंटर को भी चालू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्योहारा थाने के सहसपुर देहात और अफजलगढ़ थाने के गांव मानियावाला में बने हॉट स्पॉट को भी खत्म कर दिया जाएगा। उस क्षेत्र के सभी बैँकों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह मंगलवार 10 बजे से बैंकों में पहले की तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। एसडीएम ने बताया गया धामपुर में कुछ व्यापारी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे है। हिदायत दी कि चिह्नित व्यापारियों को दुकानों को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक खोलने का समय है। उल्लंघन किया तो चेकिंग में पकड़ में आने पर कार्रवाई होगी। एसडीएम ने कोतवाल को सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। शेरकोट, अफजलगढ़, बुढ़नपुर में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को चेकिंग कर लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें