फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सस्ता सोना देने का लालच देकर 32 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव रेहरा में एक महिला ने अपने सहयोगी के साथ गांव निवासी मकसूद को सस्ता सोना देने का लालच देकर 32 लाख रुपये ठग लिए। रकम लेने के बावजूद उसे सोना नहीं दिया गया, बल्कि झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

थाना हीमपुर दीपा के गांव रेहरा निवासी मकसूद पुत्र यामीन ने सात सितंबर को एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव की ही महिला इमराना तथा इसी गांव का शराफत लगभग 11 माह पूर्व रात्रि में उसके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पास 50 तोले सोना है। इमराना को अपने पति की दुर्घटना में मौत के बाद मुआवजा राशि मिली थी, जिसका उसने सोना खरीद लिया। अब वह सस्ते में यह सोना बेचकर बाहर जाना चाहती है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर षड्यंत्र के तहत उसे अपने झांसे में ले लिया और अलग-अलग बैंक खातों से ट्रांजेक्शन कराकर उससे 32 लाख रुपये हड़प लिए।
पीड़ित का कहना है कि उसने सस्ता सोना खरीदने के चक्कर में अपनी जंगल की जमीन बेच डाली तथा कुछ रकम बैंक से कर्ज और परिचितों से ब्याज पर ली। आरोपियों ने उसे सोना नहीं दिया और अब वह दोनों उसे झूठे केस में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मकसूद का यह भी कहना है कि इस मामले में उसने दो सितंबर को थाना हीमपुर दीपा में भी प्रार्थना पत्र देकर ठगी में शामिल कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस उसे बार-बार टरकाती रही। एसपी ने मामले की जांच सीओ चांदपुर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें