शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन
नांगलसोती/नजीबाबाद। माकपा सहित समाजसेवियों ने शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राजा भरत सिंह इंटर कालेज में माकपा की ओर से शहीद दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। माकपाइयों ने सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें नमन किया। इफ्तखार हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में रामपाल सिंह, बिजेंद्र सिन्हा, मुकेश शर्मा ने शहीदों केे आदर्शों को आत्मसात की सलाह दी। संजय कुमार सिंह के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में सुरेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, इसरार अहमद, तोसिफुल हसन, ब्रजवीर सिंह, हेमेंद्र चौधरी, चुन्नम सिंह, ओमकार आजाद, सुधीर भुइयार, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। कोतवाली रोड स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में किसान यूनियन के युवा जिला महासचिव सरदार संदीप सिंह के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। परमजोत सिंह, सुमंत कुमार, मोहित कुमार, वरुण कुमार, नौशाद सैफी, अजीम सैफी, अंकित शर्मा, सिद्धार्थ तायल, कपिल कुमार देव, शुभम कुमार, गुलजार शेख, फैसल, सुभान सैफी, शाही अराफात सैफी, अंकित, अभय कुमार, सोनी सैफी, शाहनवाज, हरिराज, राम किशोर, नीलम राज आदि मौजूद रहे।
रचना से शहीदों की किया नमन
नजीबाबाद। महिला काव्य मंच की ओर से शहीद दिवस पर ऊषा की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। नीमा शर्मा के संयोजन में आयोजित काव्य गोष्ठी में रचना शास्त्री ने समर्पित उसी को मन और प्राण लिख दिया..., नीमा शर्मा ने अरे उस पार वालों से जाकर कह दो...,पूनम अग्रवाल उन वीर शहीदों को नमन..., अंजलि गोयल ने मै कैसे खेेलू होली मुझे रंग नहीं कोई भाए। मंजू जौहरी के संचालन में आयोजित काव्य गोष्ठी में सुमन वर्मा, प्रतिभा मिश्र ने भी रचना पेश की।