फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई देशों के प्रतिनिधि बनेंगे चैंपियनशिप का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ
विज्ञापन

किरतपुर। सत्यवती मेमोरियल एकेडमी में चार दिवसीय सीबीएसई इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। चैंपियनशिप में कई देशों के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस अवसर पर स्कूल की ओर से डीएम को बुके देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि ताइक्वांडो खेल हमारे देश में लोकप्रिय हो रहा है। वर्तमान में मार्शल आर्टस सीखना आत्मरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है। इस अवसर पर एसएम एकेडमी के चेयरमैन राजीव चौहान, प्रधानाचार्य प्रेमराज राजपूत ने अतिथियों सरदार मंजीत सिंह, प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, डॉ. सीमा विश्वास को बुके देकर सम्मानित किया। चेयरमैन के अनुसार चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में कई देशों के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर संजय चौहान, तुषार जैन, अंकित चौधरी, योगेंद्र राजपूत, शकीना परवीन, तौहीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें