फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद चौक में गहरे गड्ढे बने हादसे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद चौक पर पलट खनन से भरा ट्रक
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। खनन सामग्री से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। ट्रक को निकालते समय आजाद चौक में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर से बिजनौर व हरिद्वार जाने वाला जलालाबाद स्थित आजाद चौक मार्ग बेहद खस्ताहाल है। आजाद चौक के तीनों ओर के मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। अक्सर स्कूली बच्चे और वाहन गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर रात स्टोन क्रेशर से मुरादाबाद के संभल में खनन सामग्री ले जा रहा ट्रक जलालाबाद आजाद चौक मार्ग के गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के ओर तालाब नुमा गड्ढे में पलटते समय ट्रक के चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। चालक नौशाद ने ट्रक के पलटने की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार की सुबह ट्रक को क्रेन द्वारा निकालते वक्त हरिद्वार दिशा को आने-जाने वाले वाहनों व राहगीरों को जाम की कुछ समय के लिए जाम की स्थिति से परेशानी झेलनी पड़ी। जलालाबाद नहर के निकट बृहस्पतिवार को क्रेन की चपेट दो बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए समीपुर सामुदायिक चिकित्सालय भेजा। घायलों में मो.जुबैर की हालत गंभीर हुए उसे बिजनौर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें