फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को गंगा बैराज पर होगी अटलजी की अस्थियां प्रवाहित

विज्ञापन
विज्ञापन
25 को गंगा बैराज पर होगी अटलजी की अस्थियां विसर्जित
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहीरी वाजपेयी का अस्थि कलश 24 अगस्त को नुरपुर पहुंचेगा। 25 अगस्त कलक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमें सभी दलों और सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोगों को बुलाया जाएगा। इसके बाद गंगा बैराज में अस्थियां प्रवाहित होंगी।
प्रदेश की तमाम नदी और गंगा के साथ बिजनौर में रामगंगा, मुख्य गंगा में भी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित होंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अस्थियां गंगा बैराज में 25 अगस्त को प्रवाहित की जाएंगी। इससे पूर्व अस्थि कलश के साथ कई जगह श्रद्धांजलि सभा भी होगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के मुताबिक 24 अगस्त की शाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजेपयी की के अस्थि कलश नूरपुर पहुंचेगा। नूरपुर में श्रद्धांजलि सभा होगी। रात को धामपुर में अस्थि कलश के साथ तमाम नेता रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अगस्त को रामगंगा में अस्थियां प्रवाहित होंगी। हरेवली बैराज पर रामगंगा में अस्थियां प्रवाहित होने की उम्मीद है। धामपुर से नगीना होकर अस्थि कलश बिजनौर पहुंचेगा। नगीना में भी श्रद्धांजलि सभा होगी। अस्थि कलश के साथ आने वालों में अभी किसी बड़े नेता का नाम नहीं आया है। बुधवार को तय हो जाएगा कि कौन-कौन नेता साथ आ रहे हैं। अस्थि कलश के साथ करीब 50 नेता आएंगे, बिजनौर जिले के तमाम नेता भी अस्थि कलश के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें