फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए 275 ने किए ऑनलाइन आवेदन, पर सरकार से अनुदान अभी तक किसी को नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों की शादी के लिए नहीं मिला अनुदान
विज्ञापन

धामपुर। शासन की योजना के तहत बेटियों की शादी के अनुदान के लिए 275 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, लेकिन इनमें से अनुदान किसी को भी नहीं मिला है। इससे लोगों में सरकार के प्रति असंतोष है।
विज्ञापन

गांव हरियाना के रामचंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, सरकड़ा के मदन सिंह, कौशल, गौरव कुमार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंनेसरकार से शादी के लिए मिलने वाले अनुुदान के लिए कई महीने पहले आवेदन किए गए थे। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिल सकी है। वह अनुदान के लिए ब्लाक से लेकर डीएम कार्यालय तक के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन उन्हें कोई भी सही जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं, समाज कल्याण अधिकारी ग्राम विकास पंकज कुमार ने स्वीकारा कि वर्तमान वित्तीय साल में अब तक ब्लाक क्षेत्र से 275 लोगों ने बेटियों की शादी के अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इनमें से किसी को भी अनुदान नहीं मिला है। जो आवेदन हुए हैं इनमें से 93 को जांच के बाद अपात्र पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। शासन की ओर से पात्र पाए जाने पर आवेदक को 20 हजार रुपये की मदद दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें