फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना मे बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

किरतपुर। चचेरे भाई की बारात में जाने के लिए बाइक से नए कपड़े खरीदने के लिए सिसौना जट से किरतपुर आ रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
ग्राम निवासी पप्पू के पुत्र अर्जुन की बारात शुक्रवार को खारी जानी थी। बारात की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे का तहेरा भाई जसवंत (34), अपने फुफेरे भाई नरदेव निवासी ग्राम नंगला पिथौरा थाना मंडावली के साथ नए कपड़े खरीदने के लिए बाइक से किरतपुर के लिए चला। रास्ते में नगीना रोड पर ग्राम चिड़ियापुर के निकट बाइक में ब्रेक लगाने से दोनों बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरे। इससे जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए नरदेव को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


दो दुर्घटना में चार घायल
कोतवाली देहात। थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द निवासी कविराज, बाइक से नजीबाबाद से अपने गांव जा रहा था। नेशनल हाइवे के गांव गौसपुर तिराहे के पास गांव हुसैनाबाद उर्फ दोलताबाद निवासी मुस्तकीम की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। उधर, गांव महमूदपुर भावता निवासी सलमान अपने रिश्तेदार शहर बिजनौर निवासी कासिम के साथ बाइक से अपने घर महमूदपुर भावता जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली नहटौर मार्ग पर कोतवाली और पित्तानहेड़ी के बीच हीरो बाइक शोरूम के सामने पहुंचे तो पीछे से जा रहे कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे एक बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए ।घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। यहां से चारों को जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया
विज्ञापन


किसान की सांप के काटने से मौत
कोतवाली देहात। गांव महलकी बाहुपुरा निवासी किसान राजेश कुमार (38) बृहस्पतिवार शाम अपने गन्ने के खेत में पानी देने गया था। इस दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। उसके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर ले गए जहां पर डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें