फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से डाकघर में नहीं बन रहे आधारकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डेढ़ माह से प्रधान डाकघर में आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। इस मशीन को उद्घाटन करने के लिए केवल दिखावे को लगाया गया। दो-चार दिन चलने के बाद से यह मशीन बिल्कुल ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की मंशा है कि लोगों को डाकघरों से निशुल्क आधार कार्ड बनाकर दिए जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधान डाकघर में आधार कार्ड निशुल्क बनाने के लिए मशीन लगाई गई थी। दो माह पूर्व इसका उद्घाटन डाक अधीक्षक ने किया था। उपभोक्ताओं की मानें तो केवल दो-चार दिन चलकर ही यह मशीन खराब हो गई। तब से लेकर आज तक ये मशीन अभी तक नहीं चल पाई है। इससे केंद्र सरकार की लोगों को डाकघरों से निशुल्क आधार कार्ड बनवाने की योजना को अधिकारी खुद ही पलीता लगा रहे हैं। ग्राहकों चमन सिंह, रामलाल, नसीम अहमद, विशु भारद्वाज आदि का आरोप है कि कुछ साइबर कैफे वालों से सेटिंग के चलते अधिकारी इसे ठीक करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जबकि अधिकारी इस बात का खंडन करते हैं। लोगों का कहना है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर उन्हें मशीन खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। इससे वे परेशान होकर वापस लौट जाते हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इससे पूर्व भी वे कई बार पोस्टमास्टर से इस मामले की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वे इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पोस्टमास्टर देवेंद्र कुमार का कहना है कि मशीन को ठीक कराने के लिए कहा जा चुका है। शीघ्र ही मशीन को ठीक कराकर आधार कार्ड बनवाने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें