फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी प्रेमिका की आर्य समाज में कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल की आर्य समाज में कराई शादी
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के एक गांव में प्रेेमिका के घर पकड़े गए प्रेमी को पहले तो परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया बाद में दोनों की आर्य समाज में शादी करा दी। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिलते रहते थे। प्रेमी और प्रेमिका का गांव आसपास है। सोमवार की रात प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। परिजनों की आंख खुल गईं और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को बुलाकर प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी के परिजन भी आ गए। दोनों के परिजनों में बैठकर वार्ता हुई। आपस में तय किया की दोनों की शादी कर दी जाए, इस पर दोनों के परिजन सहमत हो गए। आर्य समाज में दोनों की शादी करा दी गई। प्रेमी खुशी के साथ प्रेमिका को अपने घर ले गया। धामपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह ने बताया कि युवक युवती के परिजनों द्वारा आपसी सहमति बनने पर युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें