बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में सोमवार को भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके विजेता छात्र छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में छात्र सोनम ने कहा नैतिक चरित्र की शिक्षा प्रारंभ से ही दी जाना चाहिए। पूजा ने कहा कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर चलता है। यदि हमें अच्छे नेता चुने तो भ्रष्टाचार स्वयं खत्म हो जाएगा। मयंक ने कहा मेरा देश मेरा घर है। यदि घर मेें भ्रष्टाचार होगा तो भारत कैसे भ्रष्टाचार से बच सकता है। प्रतियोगिता में आरती प्रथम, सोनिया द्वितीय और निखिल तृतीय रहा। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा चाहे राजनीति हो, बैंकिंग क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र हो, धार्मिक क्षेत्र हो सभी में सभी में भ्रष्टाचार है। इसके लिए हमें स्वयं इसमें शामिल न होने पर मानना करना होगा। सभी भ्रष्टाचार मिट सकेगा। इसमें सूरज, प्रवीण, आशीष, राज कुमार, पारुल, प्रियंका, साक्षी, निकेता, रूबी आदि रहे।