फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई डा. अंबेडकर की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दलितों के मसीहा व संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर मनमोह लिया। सुरक्षा के लिहाज से भारी फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से मोहल्ला कुरैशी से बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ एसएमएसआईटी कालेज तेलीपुर के चेयरमैन राजकुमार अरुण ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे भारत माता की झांकी रही। इसके पीछे बाबा साहेब के माता पिता, बालक के रूप में आंबेडकर, बिजली के खंभे के नीचे बैठकर बल्ब के उजाले में पढ़ते आंबेडकर, पत्नी के साथ सिद्धार्थ और बैरिस्टर बाबा भीमराव अंबेडकर की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा मोहल्ला कुरैश से शुरू होकर, तहसील गेट, जट बाजार, बड़ा बाजार, कोतवाली गेट, मेन बाजार, कटरा गुलाम अली, कोट चौराहा, आर्य समाज मंदिर होती हुई आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद केक काटकर वितरण किया। इससे पहले समिति के लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, डा् रमेश चंद्रा, मुन्ना लाल, विनोद कुमार, राजेश कुमार, हरि सिंह मोर्य, अखिलेश कुमार भारती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें