भाकियू नेेता इनामुल्ला खां का निधन
नजीबाबाद।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेेश संग्रहालय सचिव सहित कई पदों पर तैनात रहे कर्मठ एवं जुझारू किसान नेता इनामुल्ला खां का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। 70 वर्षीय किसान नेता के जनाजे में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित प्रांतीय एवं मंडलीय किसान नेताओं ने भाग लिया।
जोगरम्पुरी निवासी किसान नेता इनामुल्ला खां का रविवार की देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया। किसान यूनियन में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संघर्षशील रहे इनामुल्ला के निधन की सूचना मिलने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित बड़ी संख्या में किसान नेताओं ने उन्हें श्रद्घांजलि दी। सोमवार की दोपहर किसान नेता इनामुल्ला खां के जनाजे में जन सैलाब उमड़ा। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर धनकड़, प्रदेश महासचिव रामअवतार चौहान, प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, बाबूराम तोमर, ठाकुर गजेंद्र सिंह, सरदार इकबाल सिंह, बलिहार सिंह, विनोद परमार, हुकम सिंह, आसिफ खां, मो.आरिफ एड.जयसिंह, अकबर हुसैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने जनाजे में शिरकत की। इससे पूर्व मदरसा फैजुल उलूम में मास्टर फहीम के संचालन में शोक सभा हुई। शोक सभा में अकबर हुसैन लखनवी, मो.हनीफ, हाफिज सरफराज, प्रधानाचार्या जेबाफिरदौस, रूही शजर, गंगाराम, डॉ.सलीम, अरूबा खातून ने जोगरम्पुरी क्षेत्र सहित आम जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाले इनामुल्ला खां के इंतकाल पर दुख व्यक्त किया।