फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। हाईवे पर पेड़ों के कटान के दौरान एक बाइक सवार दंपति जेसीबी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव बनियोवाला निवासी रवि प्रकाश, पत्नी चमनो देवी के साथ किसी काम से धामपुर गए थे। शनिवार की शाम दंपत्ति बाइक से घर लौट रहे थे। भूतपुरी पुल के पास हाईवे के पेड़ों का कटान चल रहा था। इस दौरान बाइक सवार दंपति जेसीबी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल महिला की हालत चिंताजनक बनी है। वहीं सीएचसी से रविप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जेसीबी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें