फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष पर द्वारिकेश ग्रुप ने बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्कुराहट अभियान से बाटीं खुशियां
विज्ञापन

नजीबाबाद। द्वारिकेश शुगर्स की ओर से दिव्यांगों सहित समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नव वर्ष की खुशी देने के लिए मुस्कुराहट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष वर्क्स बीपी दीक्षित, सीनियर एक्जीक्यूटिव प्रभाष शर्मा, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन एसएस शेखावत के निर्देशन में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2017 तक मुस्कुराहट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान अनाथ, दिव्यांगों, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता सामग्री वितरित की गई। मुस्सेपुर विकलांग आश्रम, कुष्ट सेवा आश्रम में पहुंची द्वारिकेश ग्रुप की टीम ने दिव्यांगों को फल, खाद्य सामग्री, वस्त्र आदि दिए गए। अभियान में सीके मिश्रा, ओमवीर सिंह, महकार सिंह, रामवीर, जवाहर यादव, आलोक मलिक, द्वारिकेश ग्रुप के युवाओं यश पंडित, राहुल, रोहित, शुभी ने सहयोग किया। उपाध्यक्ष वर्क्स बीपी दीक्षित ने बताया कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोरों के साथ शारीरिक रूप से अक्षम की मदद करना सबसे बड़ी मानवीय सेवा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें