फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल फाटक फ्लाईओवर निर्माण कार्य अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । डबल फाटक फ्लाईओवर के बिहारी का तिराहा क्षेत्र में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मिट्टी का कार्य पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को आरबीएम का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद में डबल फाटक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द पूरा न होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को लाइन पार आवागमन के लिए डायवर्ट किए गए रूट से अतिरिक्त समय और धनराशि वहन करनी पड़ रही है। मगर पिछले कुछ दिनों में राज्य सेतु निगम द्वारा काम में तेजी लाई गई है। फ्लाईओवर के बिहारी का तिराहा क्षेत्र में बुधवार को मिट्टी डालने का कार्य पूरा कर लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह आरबीएम डालने का काम शुरू किया गया। पुल में लाकर डाले गए आरबीएम को रोलर से दिन भर समतल और प्रेस करने का काम किया गया। राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने सब कुछ सामान्य रहने पर जनवरी 2018 के प्रथम पखवाड़े में पुल को आवागमन के लिए खोलने की संभावना व्यक्त की। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण के चलते कई परेशानियों से जूझते हुए संयम बरतकर सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त कर थोड़ा और धैर्य रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें