फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डायरेक्टर पहले ही चुने जा चुके निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति के छह रिक्त डायरेक्ट पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सात डायरेक्टर पूर्व में निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सात नवंबर (आज) प्रबंध समिति के उपसभापति पद का चुनाव होगा।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति के लिए सोमवार को हुए डायरेक्टर पद के चुनाव में करमसखेड़ी से श्याम पाल, कोटकादर से गुरजीत सिंह काका, गुनियापुर से रफत, फजलपुर से सचिन, बरमपुर से धीरेंद्र प्रताप और मोहनपुर से जितेंद्र डायरेक्टर निर्वाचित घोषित किए गए। इससे पहले निर्विरोध चुने गए डायरेक्टरों में चंदनवाला से पीतांबर सिंह, नजीबाबाद से लोकेंद्र सिंह, नांगल से हेमेंद्र सिंह, बुंदकी से कुसुम देवी, मंडावली से सुनील कुमार, हाजीपुर से शशि और हितकारी सहकारी समिति से पूर्णिमा अग्रवाल शामिल थीं। प्रबंध समिति के उपसभापति पद के लिए मंगलवार (आज) चुनाव होगा। निर्वाचित डायरेक्टर उपसभापति का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें