फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली को लेकर कम नहीं हो रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बिजली को लेकर नगरवासियों की समस्या कम नहीं हो पा रही है। साहनपुर बिजलीघर में आग लगने की घटना से जहां नगर के काफी हिस्से की बिजली दो दिन तक प्रभावित रही, वहीं नई विद्युत लाइन बनाने के काम के चलते अगले तीन दिन तक क्षेत्र विशेष की आपूर्ति अगले तीन दिन तक पांच-पांच घंटे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि नगर के जगन्नाथ चौराहा से भड़भूजों का चौराहा तक के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सोमवार (आज) से बुधवार तक रोजाना सुबह सात से दोपहर 12 तक बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र में नई विद्युत लाइन बनाने का काम किया जाएगा। एसडीओ ने पठानपुरा क्षेत्र के आठ नंबर ट्रांसफार्मर से भी सोमवार (आज) विद्युत आपूर्ति को बंद रखते हुए क्षेत्र में विद्युत लाइन बनाने का काम किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें