बिजनौर। एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के आत्महत्या करने की ट्रेन के चालक ने पुष्टि की है। कोतवाली शहर के गांव पेदा स्थित रेलवे फाटक पर शनिवार रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन संख्या 15012 के आने पर पटरी पर सिर रखकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। ट्रेन के पहियों से कटकर व्यक्ति का सिर व गर्दन अलग-अलग हो गए। चेहरा खराब होने के कारण व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामवासियों ने रात को ही घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में ट्रेन के चालक से पूछताछ की। उसने बताया कि एक युवक झाड़ियों से निकलकर उसकी ट्रेन के आगे पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया था। एसआई नितिन कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसआई नितिन कुमार ने बताया कि व्यक्ति की जेब से एक पालीथीन मिली है, लेकिन उस पर किसी का पता नहीं है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने काली नीले रंग की लाइनदार शर्ट, ग्रे रंग की पेंट व काली प्लास्टिक की चप्पल पहनी थी।