फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुर्घटना में कंटेनर के क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना कोतवाली मार्ग पर ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। इसमें कंटेनर के क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

कंटेनर के ड्राइवर राजपाल सिंह निवासी गांव मुकरीपुर थाना स्योहारा ने बताया कि वह मेरठ से सब्जी भर कर स्योहारा सब्जी मंडी के लिए चला था। रात में करीब दो बजे नगीना कोतवाली मार्ग स्थित गांव जीतपुर की पुलिया के पास गाड़ी साइड में खड़ाकर वह शौच के लिए चला गया। क्लीनर रघुराज सिंह निवासी खलीलपुर थाना स्योहारा गाड़ी में ही था। उसी समय नगीना की ओर से आ रहे ट्रक ने उनके कंटेनर को टक्कर मार दी। क्लीनर रघुराज की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। कंटेनर के ड्राइवर ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें