फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल परचा जमा होने से अतुल उर्फ राजा का निर्विरोध ब्लका प्रमुख् बनने का रास्ता साफ, विजयी जूलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतुुल का निर्विरोध ब्लाक प्रमुुख बनना तय
विज्ञापन

धामपुर।
सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख मोहम्मद अकबर के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद शुक्रवार को ब्लाक में नए सिरे से ब्लाक प्रमुख पद को भरने के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए केवल बीडीसी अतुल कुमार उर्फ राजा ने ही नामांकन किया, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
गौरतलब है कि अल्हैपुर ब्लाक में कुल 124 बीडीसी सदस्य हैं। पिछले दिनों बालकिशनपुर बार्ड नंबर 12 प्रथम के क्षेत्रपंचायत सदस्य अतुल कुमार उर्फ राजा ने सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख मोहम्मद अकबर के खिलाफ मोरचा खोला था। अतुल कुमार के पक्ष में 124 में से 108 ने 10 जून को वोट देकर समर्थन जताया था। जिससे ब्लाक प्रमुख मोहम्मद अकबर को अपनी कुर्सी को गंवाना पड़ा था। खाली हुए ब्लाक प्रमुख पद पर 13 अगस्त को मतदान होना है। शुक्रवार को केवल नामांकन दाखिल करने का दिन था। शनिवार को नामवापसी होनी है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी/ जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नामांकन दाखिल होने तक केवल एक ही सदस्य अतुल कुमार उर्फ राजा का परचा जमा हुआ है। इसलिए एकल परचा जमा होने से अतुल कुमार उर्फ राजा के ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि शनिवार को नामवापसी है। यदि स्थिति जस की तस रहती है तो विधिक तौर पर 13 अगस्त को परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, अतुल कुमार के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने की खुशी में दोपहर बाद उनके समर्थकों ने नगर में जुलूस निकाला। जिसमें राकेश चौधरी, प्रमोद राठी, गौरव पोशवाल, जबर सिंह, ऋषभ जैन, विकास कुमार, सन्नी छाबड़ा, जयवीर सिंह, बेगराज सिंह, रवि चौधरी, हुकुम सिंह, विजय सिंह, अजयवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें