फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष का उनके आवास पर घेराव कर ज्ञापन सौपें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष का घेराव
धामपुर। शिक्षामित्रों ने रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया और हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह का उनके आवास पर जाकर घेराव किया। इसके बाद प्रदेश के सीएम और अपर मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

सुबह बीआरसी केंद्र पर एकत्र हुए शिक्षामित्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डॉ. एनीपी सिंह के आवास पर पहुंचे और उनका घेराव किया। डॉ. एनपी सिंह ने सीएम से वार्ता कर उनकी समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। शिक्षामित्रों ने उन्हें पांच सूत्रीय ज्ञापन सौपा। इसके बाद शिक्षामित्र भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के घर पहुंचे और उनका घेराव किया। उन्होंने मामले को हाईकमान के सामने उठाने की बात कही। प्रदर्शनकारियों में दिलावर सिंह, अनिल, मनचल, ममता, गीता, पवन कुमार, जयवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, चंद्र प्रताप सिंह, चांद कुमार, अमित कुमार, लाल सिंह, ललित कुमार, जसराम, योगेंद्र, अनुज, बबीता, रेखा, आदेश, अर्चना, सुनील राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें