मंदिर के पास मीट की दुकानें बंद कराईं
बिजनौर। प्रशासन ने बिजनौर में रविदास मंदिर के पास बिना लाइसेंस के खुली मीट की दुकानों को बंद करा दिया है। इसके अलावा तालाब की भूमि में स्थित मुर्गा व बकरा पालन को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है।
बिजनौर में झालू बस स्टैंड के निकट रविदास मंदिर के आसपास एक दर्जन से ज्यादा मीट की दुकान बिना लाइसेंस की खुली हुई थी। इसके अलावा तालाब की भूमि में मुर्गा व बकरा पालन किया जा रहा था। मीट की दुकान खुलने से रविदास मंदिर के आसपास भारी गंदगी रहती है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सत्येंद्र कुमार, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव अभिहित अधिकारी विनोद कुमार व नगरपालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के साभ शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा रविदार मंदिर पर पहुंचे व मीट की सभी दुकानों को बंद करा दिया। इसके बाद टीम ने मुर्गा व बकरा पालन को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी मीट की दुकानें बिना लाइसेंस की चल रही थी।