नजीबाबाद के मंडावली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : NAZIBABAD
जांच के लिए हर्सवाड़ा और सबलपुर बीतरा से लिए 30 सैंपल
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने हर्सवाड़ा और सबलपुर बीतरा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद संबंधित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले 30 लोगों के सैंपल लिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला के नेतृत्व में हर्सवाड़ा, सबलपुर बीतरा, भागूवाला मुजाहिदा पट्टी और मीरमपुर बेगा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे करा रहा है। जिससे कोरोना पॉजिटिव परिवारों के संपर्क और क्षेत्र में बाहर से आए लोगों का पता लगाया जा सके। सीएसओ विजय यादव के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला ने हर्सवाड़ा और सबलपुर बीतरा के कोरोना पॉजिटिव केस संबंधित व्यक्तियों के परिजनों और निकट संपर्क में रहे 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावली में लिए हैं।
भागूवाला में बंद कराए बैंक
भागूवाला/नजीबाबाद। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हर्सवाड़ा, भागूवाला, सबलपुर बीतरा, बरकातपुर, मीरमपुर बेगा सहित कई क्षेत्रों को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है। मंडावली पुलिस ने हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित भागूवाला में स्थित पीएनबी और स्टेट बैंक भी शाखाएं बंद करा दी। जिससे बैंक में लेन देन करने आए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर्सवाड़ा सील किए जाने के बाद नागरिकों को जरूरी सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहा। जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं।