फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि नहटौर थाने में दरोगा के कोरोना पॉजिटिव पाने पर प्रशासन की ओर से पूरे थाने को सैनिटाइज करा दिया गया है। थाने को अस्थायी रूप से नहटौर में हल्दौर चौराहा स्थित पुलिस चौकी पर शिफ्ट कर दिया गया है। थाने का ऐसे में अब सभी काम पुलिस चौकी से ही चलेगा। एसडीएम, डीएम रमाकांत पांडेय और पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने नहटौर ब्लाक के गांव नरगदी गंधू का दौरा किया और अधिकारियों को सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के सभी थानों के प्रभारियों को भी लॉक डाउन का अपने अपने क्षेत्रों में सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें