वर्धमान कॉलेज में चल रहा है द्वितीय कान्हा कप टूर्नामेंट
-श्री कृष्ण के बाल सखाओं के नाम पर रखे गए टीमों के नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में द्वितीय कान्हा कप का आगाज हो गया है। सोमवार को टूर्नामेंट का पहला मैच टीम सुबल और टीम उज्ज्वल के बीच हुआ। जिसमें टीम सुबल ने उज्ज्वल को 36 रन से हराया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच गौरांग बिश्नोई रहे।
टूर्नामेंट में अलग-अलग टीम प्रतिभाग कर रही हैं। सभी टीमों के नाम श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के नाम पर रखे गए हैं। टीम सुबल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 64 रन बनाए। जिसमें आयुष सिद्धार्थ ने 15, पार्थ ने चार रन बनाए। टीम उज्ज्वल की ओर से गेंदबाजी करते हुए हैदर अली ने तीन, साहिब, अनमोल, कप्तान कुंज चांदना ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए टीम उज्ज्वल मात्र 26 रन बना सकी। जिसमें दिवीज, यथार्थ ने चार-चार रन बनाए। टीम सुबल की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरांग बिश्नोई, कप्तान एकांश पाल ने तीन-तीन, कार्तिकेय महालिया ने दो, रिहान ने एक विकेट झटका।
वहीं, टूर्नामेंट का दूसरा मैच टीम उज्ज्वल और टीम श्रीधामा के बीच हुआ। इसमें टीम उज्जवल ने श्रीधामा को दो रन से मात दी। प्लेयर ऑफ द मैच कुंज चांदना रहे। टीम उज्ज्वल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 65 रन बनाए। जिसमें दिवीज, अविरल चौधरी, दक्ष राणा ने आठ-आठ, कप्तान कुंज ने छह रन बनाए। टीम श्रीधामा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान मोहम्मद अनस, भव्यांश ने तीन-तीन, चिराग निर्वाल ने दो, अवनी यादव ने एक विकेट लिया।
जवाबी बल्लेबाजी करते हुए टीम श्रीधामा आठ विकेट खोकर 63 रन पर सिमट गई। जिसमें चिराग निर्वाल ने 18, रिधान श्रीवास्तव, व्योम कुमार ने सात-सात, खुशहाल ने छह रन बनाए। टीम उज्ज्वल की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान कुंज चांदना ने चार, कार्तिकेय दिवीज ने एक विकेट झटका।
उधर, टूर्नामेंट का तीसरे मैच में टीम मधुमंगल ने टीम सुबल को 15 रन से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच शौर्य राजपूत रहे। टीम मधुमंगल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 83 रन बनाए। जिसमें देव चौधरी ने 20, कप्तान शौर्य सिंह ने 19, अमोल ने आठ, विराज ने चार रन बनाए। टीम सुबल की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिकेय महालिया, यथार्थ ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए टीम सुबल 68 रन ही बना सकी। जिसमें आयुष सिद्धार्थ ने 15, तन्मय लांबा, कार्तिकेय महालिया ने 10-10 रन बनाए। टीम मधुमंगल की ओर से गेंदबाजी करते हुए शौर्य राजपूत ने दो, हमदान, कृतिका यादव ने एक-एक विकेट झटका। मंगलवार को टीम मधुमंगल और उज्जवल के बीच मैच खेला जाएगा। मैच के अंपायर रुद्र यादव, रोहन कुमार, स्कोरर आयुष, उजैर अली रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट संरक्षक डॉ. जयदीप शर्मा, मोहम्मद मोहसिन, अमित श्रीवास्तव, विनीत सिंह, साजिद अली, देवेश कुमार, शौर्य राठी आदि मौजूद रहे।