फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को अधिक से अधिक किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
किरतपुर में मंडी समिति में भाकियू की पंचायत को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष दिंगम्बर सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
26 को अधिक से अधिक किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में किसानों को ले जाने के लिए भाकियू पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। रविवार को चंदक व किरतपुर में हुई बैठक में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

किरतपुर मंडी समिति में हुई पंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने के लिए बने हैं। कहा किसानों को सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं है। किसानों को अपना हक अब संघर्ष करके ही हासिल करना है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा विदेशों की नीतियों को किसानों पर लागू तो किया जा रहा है लेकिन किसानों को फसल का वाजिब दाम देने की कोई बात नहीं कर रहा है। किसान 23 को दिल्ली कूच करेंगे। जिले के हर गांव से एक ट्रैक्टर व 11 किसानों को परेड में शामिल होने के लिए लेकर जाना है। इस दौरान अंकित कुमार, अतुल कुमार, सुनील कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें