फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक रूप से 26 जोड़ों का विवाह कराया गया

विज्ञापन
किरतपुर में डबाकरा हॉल में सामुहिक विवाह समारोह में एक दूसरे का वर माला डालते दूल्हा दूल्हन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सामूहिक रूप से 26 जोड़ों का विवाह कराया गया
विज्ञापन

किरतपुर। प्रदेश सरकार की कन्यादान योजना के अंतर्गत क्षेत्र के 26 जोड़ों का विवाह सामूहिक रूप से कराया गया। इनमें तीन मुस्लिम जोड़े शामिल हैं। विवाहित जोड़ों को प्रदेश सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि एवं उपहार प्रदान किए।
शुक्रवार को किरतपुर के डबाकरा हाल में प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू समाज की 23 युवक, युवतियों को पंडित राम गोपाल करण सिंह द्वारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चारण कर एवं मुस्लिम समाज के तीन युवक युवतियों को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार मौलवी द्वारा निकाह कराकर विवाह बंधन में बांधा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमाकांत पांडे, सीडीओ कांता प्रसाद सिंह, एडीएम न्यायिक डॉ नितिन मदान, बीडीओ कृष्ण मोहन सिंह, एडीओ राकेश सिंह, सचिव मिथुन कुमार एंव भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज बालियान, नगर अध्यक्ष योगेंद्र कुमार राजपूत भीष्म सिंह राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें