फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस पद, 37 अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
दस पद, 37 अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के दस पदों के लिए जजी स्थित बार हाल में 37 अधिवक्ताओं ने दल-बल के साथ अपना नामांकन कराया। नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला बार चुनाव समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी मदनलाल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह व राधेश्याम चिकारा द्वारा जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अजीत पंवार, सत्येंद्र कुमार व राजीव कुमार चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों आलोक गोविल, अरविंद विश्वकर्मा, पंकज कुमार, हरि सिंह भारतीय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों कामेंद्र सिंह व नीरज कुमार, महासचिव पद हेतु तीन प्रत्याशियों मोहम्मद आदिल सिद्दीकी, रामेंद्र सिंह व अमित राठी ने नामांकन दाखिल किए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों मोहित त्यागी, आदेश दाहिमा व प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए चार प्रत्याशियों अतुल कुमार गुप्ता, मोहम्मद आदिल अहमद, रवि मेहरा, विवेक कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन पद हेतु जावेद अहमद, कैलाश सिंह व सूरज रईस खान, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी अंशु विश्नोई, गवर्निंग कौंसिल सदस्य सीनियर हेतु छह प्रत्याशियों भूपेंद्र तोमर, आनंद कश्यप, गजेंद्र वीर सिंह, मोहम्मद बुलंद अख्तर, आफताब आलम व विश्वनाथ शर्मा ने नामांकन दाखिल किए। गवर्निंग कौंसिल सदस्य जूनियर पद के लिए नौ प्रत्याशी शारिक, अमर हरि गुप्ता, विश्वनाथ शर्मा, हेमेंद्र राजपूत, मोहम्मद जमाल अख्तर, शिवम अग्रवाल, शुभम पंवार, मोहम्मद तलहा व नसीम अहमद ने नामजदगी कराई है। नामजदगी के मौके पर अध्यक्ष, महासचिव व अन्य पदों के प्रत्याशियों द्वारा नामजदगी के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी मदनलाल अरोड़ा के अनुसार 14 दिसंबर को नाम वापसी का दिन है। 15 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियों के निस्तारण के साथ प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें