फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: एक ही मंडप में सात फेरे और निकाह, वैदिक मंत्रों और कुरान की आयतों के बीच बंधें 244 रिश्ते

Sat, 13 Dec 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज का मैदान शुक्रवार को अनोखे कार्यक्रम का गवाह बना। एक मंच पर दो तरह की रस्मों से 244 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इनमें से 180 जोड़ों की शादी हिंदू रीति रिवाज तो 64 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन का बायोमैट्रिक सत्यापन हुआ। 
विज्ञापन
Trending Videos

सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे बैंड-बाजों की धुन पर बाराती और घराती शादी स्थल पर पहुंचे। मैदान को भव्य रूप से सजाया गया था। गेट पर ही जोड़ों और उनके साथ आए मेहमानों का स्वागत किया गया। शादी कराने के लिए अलग-अलग मंडप बनाए गए थे। इन मंडपों पर ब्लॉकवार जोड़ों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

दोपहर 12 बजे शादी के कार्यक्रम शुरू हुए। पंडितों ने मंत्रों के बीच रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई और जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। वहीं दूसरे मंडप में मुस्लिम जोड़ों के निकाह पढ़वाए गए।
अपने संबोधन में विधायक मुकेश चौधरी और देवेंद्र निम ने कहा कि पहले की सरकारें गरीबों की बेटी की शादी में 15 हजार रुपये खर्च करती थी।

 
विज्ञापन

सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया। जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। इसमें कन्या के खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाते हैं। वहीं 25 हजार रुपये का घरेलू सामान उपहार के रूप में दिया जाता है।

इस मौके पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी, जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, मेला राम पंवार, भाजपा महानगर मंत्री नीलू राणा, लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम, समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, जीतेश, पंकज शर्मा, जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें