फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवानों की स्मृति में छात्र-छात्राओं ने 40 मीटर लंबा तिरंगा से यात्रा निकाली। दो मिनट का मौन धारण कर भारत माता के सच्चे सपूत शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शिशु शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंत्री डा. सुबोध चंद्र शर्मा और प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा घनुवाला, उमरपुर मीरा, जमालपुर पठानी, शादीपुर डल्ला, मंडावली सैदू आदि गांवों से होते हुए वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई। ग्रामीणों ने जगह जगह तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कल्याण सैनी, अमर सिंह, हरवीर सिंह, रामलाल आदि ग्रामीणों ने बच्चों को शीतल जल एवं सूक्ष्म जलपान कराया। प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने कहा कि हम सभी को भारत माता की आन, बान, शान बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी नहीं चूकना चाहिए। जन्म भूमि जननी से भी बढ़कर होती है। भारत माता हम सभी की जन्म भूमि है। तिरंगा यात्रा में पुष्कर, रवि, पंकज, अनिकेत, कार्तिक, हिमांशु, आशीष, आर्यन, हर्षित, कल्याण, विशु, दीपांशु, संकल्प, आदित्य, कौशल, दीप्ति, अनिशा, प्रियांशी, शगुन, वैष्णवी, आकांक्षा आदि छात्र-छात्राएं 40 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस अवसर चंद्रपाल सिंह, अजय फौजी, पूर्व ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र राणा, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह, आचार्य आदेश कुमार, मनोज कुमार, संजीव, रीता शर्मा, कृतिका आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें