फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस में आईं 55 शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
55 शिकायतों में एक का भी नहीं हुआ निदान
विज्ञापन

नगीना। तहसील समाधान दिवस में एडीएम वित्त प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें दर्ज हुईं। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस में एएच सिद्दीकी ने दी शिकायत में कहा है कि नगीना नगर की आबादी लगभग एक लाख है ।यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नगीना सीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की केवल एक 108 एंबुलेंस है। यह रात्रि में अक्सर मरीजों को ले जाने में लगी रहती है। रात में जब सड़क दुर्घटना हो जाती है, तो नगर में गाड़ी न होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति परेशान रहते हैं । शिकायत में मांग की गई है कि जनसंख्या के हिसाब से एक और डायल 108 स्वास्थ्य सेवा का वाहन लगाया जाए। समाधान दिवस में एडीएम प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस विभाग की शिकायत हो , उसी विभाग के लोगों को मौके पर जाकर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना चाहिए। एक ही शिकायत बार-बार नहीं आनी चाहिए। समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक , थाना प्रभारी , तहसीलदार ,खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रहे। बाद में बिजनौर से आए चुनाव विभाग के कर्मचारियों ने ईवीएम चलाने की तकनीकी जानकारी सभागार में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें