फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने गन्ना भुगतान को लेकर रेलवे स्टेशन पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने बुंदकी रेलवे स्टेशन पर डाला डेरा
विज्ञापन

रायपुर सादात/नजीबाबाद। भाकियू ने किसानों के गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बुंदकी रेलवे स्टेशन पर डेरा डाल दिया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेेलवे स्टेशन पर प्रशासन सतर्क रहा। जिलाध्यक्ष के आदेश के इंतजार में भाकियू कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर जमे रहे।
विज्ञापन

भाकियू ने चौधरी वीर सिंह, डॉ.धर्मवीर चौहान, समरपाल सिंह, विनोद परमार, वीरेंद्र चौधरी, अनिल चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान बुंदकी रेलवे स्टेशन एकत्र हुए। चांदपुर और बिजनौर शुगर मिल द्वारा गन्ना भुगतान न किए जाने को लेकर किसानों ने बुंदकी रेलवे स्टेशन परिसर पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। किसान एक-एक पाई के लिए परेशान है और सरकार के संरक्षण में चीनी मिलें किसानों का पैसा दबाए बैठी हैं। किसानों ने भाकियू के जिलाध्यक्ष के आदेश आने पर अगला कदम उठाने तथा धरना जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर मुकेश चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, यशपाल सिंह, महेंद्र सिंह, रोहित कुमार, नरदेव सिंह, देशराज सिंह, धारा सिंह, पद्म सिंह, राजपाल, बुद्ध सिंह, बृजेश कुमार सहित अनेक किसान मौजूद रहे। वहीं किसानों के आंदोलन को देखते हुए नगीना देहात रायपुर सादात के थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर के निर्देशन में बुंदकी रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में सिविल पुलिस और जीआरपी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें