फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना में विवाहिता की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

युवती के पिता ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
नगीना। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने मृतका के पति व उसके दो जेठ के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला लाल सराय निवासी त्रिलोक चंद की 23 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी एक वर्ष पूर्व मोहल्ला लाल सराय के ही बलवीर के पुत्र अमित के साथ हुई थी । बताया जा रहा है कि पूजा की तबीयत खराब होने पर अमित उसे उपचार के लिए बिजनौर के किसी निजी अस्पताल में ले गया था, जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह को विवाहिता पूजा की मौत हो गई। शनिवार को विवाहिता का शव लाल सराय में उसके घर पर आने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता व परिजनों ने पूजा की हत्या की आशंका जताई और मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतका के पिता त्रिलोक चंद की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति अमित व उसके दो जेठ मूलचंद व विनोद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हल्के के दारोगा प्रवीण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें