फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी किशोरी को गंगा में तलाश करती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी सुलेमान को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह किशोरी को बाइक से घुमाने ले जा रहा था। किशोरी ने उससे निकाह करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को ही किशोरी को गंगा में ढूंढने का काम शुरू कर दिया था। शनिवार सुबह को भी पुलिस ने किशोरी की तलाश की। गांव वालों के अनुसार पुलिस ने बैराज तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को किशोरी के परिजन भी गंगा घाट पर मौजूद रहे। किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें