कालागढ़ में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
कालागढ़। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के आतंकी हमले में शहीद होने पर आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जनता में आक्रोश व्याप्त है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नई कालोनी में पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कालागढ़ की नई कालोनी में बड़ी संख्या में लोगों व मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद व पाकिस्तान देश के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष जताया। आक्रोश के साथ पाकिस्तान का पुतला फूका गया। पुलवामा मे आतंकी हमले मे शहीद हुए भारतीय सीआरपीएफ के जवानों को मौन धारण कर श्रृद्धांजलि दी गई। मयंक, अजयपाल, शिवचरन, धनवीर, काशी यादव, राहुल, हिमांशु, शिवम, संदीप, हिरदेश आदि प्रमुख रहे।