एसडीएम को दी विदाई
नजीबाबाद। तहसील प्रशासन की ओर से प्रोन्नति पर सहारनपुर स्थानांतरित हुए एसडीएम को विदाई दी गई। ड्वाकरा हॉल में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव, आरके सुरेश शर्मा की उपस्थिति में राजस्व कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को सम्मानित करते हुए विदाई दी। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा सहित राजस्व कर्मचारियों ने तहसील को मॉडल तहसील का दर्जा दिलाने सहित एसडीएम के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को अविस्मणीय बताया। छतरपाल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष डीके त्यागी, नगर अध्यक्ष नेत्रराम, बलराज राजवंशी, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।