फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने विशाल हत्याकांड का आरोपी फुरकान को दबोचकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल हत्याकांड का आरोपी फुरकान को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। नया गांव के विशाल हत्याकांड के एक आरोपी फुरकान को दबोचने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। पुलिस जांच में पाया गया कि फुरकान का कोर्ट से केवल समन जारी है। वारंट जारी नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस फुरकान को छोड़ने की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन

दस फरवरी 2017 को शहर कोतवाली के नया गांव निवासी संजय के बेटे की विशाल की जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी व संजय को घायल कर दिया गया था। इस मामले में गांव पेद्दा के पूर्व प्रधान इकबाल समेत आठ लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने नामजद हनीफ समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया था। यह मामला सीबीसीआईडी चला गया। सीबीसीआईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के घर की कुर्की कर ली। इसके बाद भी कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। मंगलवार को गांव पेद्दा निवासी फुरकान को पुलिस ने गांव से दबोच लिया। इस घटना को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। भाजपा के दो खेमे सक्रिय हो गए। एक खेमा नहीं चाहता था कि फुरकान का चालान हो। मृतक का पिता संजय भी थाने पहुंच गए तथा फुरकान का चालान कराने पर अड़े रहे। पुलिस को बताया गया कि फुरकान का कोर्ट से वारंट नहीं समन जारी हुआ है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। इसे लेकर अफसरों में माथापच्ची शुरू हो गई। इसके बाद फुरकान को छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा के मुताबिक फुरकान का समन कोर्ट से जारी हुआ था। उसे गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। सीजेएम कोर्ट से इस बात को तकसीद करा लिया गया है। अफसरों से सलाह मशविरा करके फुरकान को छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें