फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलों ने किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा मंगलवार को किए गए हंगामे के बाद बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल ने बुधवार को चालू पेराई सत्र में खरीदे गन्ने का भुगतान कर दिया है। बिजनौर मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार बिजनौर चीनी मिल ने 14 दिसंबर व चांदपुर चीनी मिल ने छह दिसंबर तक खरीदे गन्ने का भुगतान किया है।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई
बिजनौर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जिला मंत्री देशराज सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 28 जनवरी को मशाल जुलूस निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा। छह फरवरी से 12 फरवरी तक हड़ताल की जाएगी। अगर 12 फरवरी तक भी कुछ नहीं होता है तो इसी दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों व अधिकारियों का हक है। पुरानी पेंशन के लिए होने वाले आंदोलन में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। बैठक में दुर्गा सिंह, शिवध्यान सिंह, राजवीर सिंह, क्रांति कुमार, शत्रुघन सिंह, सुधीर कुमार, नीरज तोमर, वीपी मलिक, भूपेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, अजय सिंह, कविराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें