फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता का पर्व मकर संक्रान्ति हर्षोल्लास के साथ मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। वीर सावरकर सायंकालीन शाखा एवं सेवा भारती परिवार की ओर से मकर संक्रांति महापर्व सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया। रेवड़ी व मूंगफली का प्रसाद वितरित किया गया। मोहल्ला साहुवान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में कुछ हिंदू विरोधी ताकते हमारे समाज में जातिगत जहर घोलने का काम कर रहे हैं। जयपाल सिंह की अध्यक्षता व टेकचंद्र शर्मा के संचालन में चले कार्यक्रम में नगर संघ चालक पराग अग्रवाल, दाता राम शर्मा, अजय कुमार कौशिक, कृष्ण कुमार, आशीष जिंदल, मनोज कुमार, मयंक सिंघल, हिमांशु गुप्ता, संदीप कौशिक, कपिल चौधरी, योगेश शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, सुशील वर्मा, चमन प्रकाश, कौशल आर्य, राहुल गर्ग, अर्पित गोयल, विभोर गर्ग, महेश चंद्र त्यागी, आशीष गोयल, कपिल गोयल, राममूर्ति, छोटे सिंह, बंटी शर्मा, अभिषेक शर्मा, संजीव कुमार, राहुल गर्ग, विक्की वशिष्ठ, राम कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें