फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योहारा क्षेत्र में पूर्णत: बंद रहा दवा व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित भारत का दवा व्यापार बंद नगर क्षेत्र में सफल रहा। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर पूर्ण रूप से बंद रहे। मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। औषधि विक्रेताओं ने फार्मासिस्ट समस्या का समाधान कराने, फुटकर दवा व्यापारियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सरलीकरण कराने, फार्मेसी असिस्टेंट को लाइसेंस दिलाने, नए थोक लाइसेंस से फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने सहित अन्य मांगे कीं। बंद को सफल बनाने में महबूब हसन जैदी, असजद चौधरी, इंदरपाल सिंह, पवन कुमार, विजय जैन, इमरान आदि रहे।
विज्ञापन

नगीना में नगर के समस्त मेडिकल स्टोर बंद रहे। हड़ताल के कारण मरीजों को दवा न मिलने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेडिकल स्टोर स्वामी सौरभ मित्तल, प्रमोद चौहान, पवन कटारिया, मनोज गुप्ता, विकास, सतीश, मौअज्जम रियाजी, पंकज, अनुपम थापन समेत सभी ने अपने मेडिकल स्टोर पूर्ण रूप से बंद रखे। शेष बाजार प्रतिदिन की भांति खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें