फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 11 शिक्षक, कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 11 शिक्षक, कटेगा वेतन
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षा विभाग के अफसरों ने जिले के 100 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र और जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों ने ब्लाक अफजलगढ़, बुढ़नपुर, अल्हैपुर, कोतवाली देहात, नूरपुर, जलीलपुर के 100 स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय चंपतपुर चकला की सहायक अध्यापिका महजबी फरजाना, जूनियर हाई स्कूल के सहायक अध्यापक पिंटू कुमार, जूनियर हाई स्कूल हल्दौर माफी के शिक्षक विनय कुमार, तरुण कुमार, प्राथमिक विद्यालय रावल हेड़ी की शिक्षिका नईमा परवीन, प्राथमिक विद्यालय सैय्यदखानपुर की शिक्षिका ईनू अग्रवाल, सद्दोपुर हरवंश की शिक्षिका मन्नो देवी, मोनिका यादव, रानी त्यागी अनुपस्थित पाई गईं। इनके अलावा अलियारपुर की शिक्षामित्र सलोचना देवी, अनुदेशक कपिल देव भी अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने और शिक्षामित्र व अनुदेशक का एक-एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है। निरीक्षण में बीईओ शिव कुमार, अजय कुमार, विश्वजीत राठी, सुभाष चंद्र, इश्कलाल, डीएल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें