फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव धर्मनगरी निवासी अशोक विश्वास (55) साइकिल से बिजनौर से बुधवार की रात अपने गांव लौट रहा था। सैंट जोसेफ स्कूल के सामने पहुंचने पर वह स्कार्पियो गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक वह सड़क पर पड़ा हुआ तड़पता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। अशोक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक स्कार्पियो समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें