अमरोहा। युवा कांग्रेस की ओर से जोया में एक बैठक हुई, जिसमें प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर वार किए गए। सरकार को बढ़ते अपराधों के जिम्मेदार बताया।
बैठक में प्रभारी लोकसभा अश्वनी शर्मा ने कहा कि 2019 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने युवाओं के साथ धोखा किया है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा किया था, लेकिन वो जुमला साबित हुआ। इस सरकार सभी वर्ग आज परेशान हैं। अपराध चरम सीमा पर है। महिलाओं बढ़ता अतयाचार इस सरकार का पतन का कारण बनेगा। इस दौरान अमित कुमार सोनू, फ़ैजउद्दीन सिद्दीकी, तारिक़ अनवर, तनवीर चौधरी, सैफ हसन खान, आफताब आलम, विपिन चौधरी, राजपाल आदि मौजूद रहे।