फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ठंग से अदा हुई ईद उल अजहा नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/सैदनगली/रूखालू/ढबारसी/बुरावली/ नौगांवा सादात। ईद-उल-अजहा का त्यौहार नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की ईदगाह पर शहर इमाम मुफ्ती मैराज ने ईद की नमाज अदा कराई। गणमान्य लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। नमाज के बाद लोगों ने घर पहुंच कर कुर्बानी का सिलसिला शुरू किया। ईदगाह पर सुरक्षा की लिहाज से सीओ अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ तैनात रहे। चेयरमैन पति शादाब टाटा, हाजी मसरूर, नवाब सैफी, जाहिद, नईम, नौशाद आदि लोग मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्र पिपलौती कलां, पिपलौती खुर्द, जयतोली आदि गांव में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। सभी ने गले मिलकर ईद-उल-जुहा की एक दूसरे को बधाई दी। पिपलोती कलां, पिपलोती खुर्द मैं सुबह आठ बजे मौलाना राहत अली ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू किया गया। एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान पर डॉ. शाहनवाज, डॉ. आसिफ अली, डॉ. जमशेद, अब्दुल मुलतीब, मुनीश अहमद, आदि मौजूद रहे। सैदनगली ईदगाह और कई मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की और बाद में कुर्बानी करके मिलने वाले लोगों को अपने-अपने घर बुलाकर दावतें खिलाईं। इसके अलावा गांव ढक्का, उझारी, अल्लीपुर भूड़, गलसुआ, मिलक ककरौवा, पनसुखा, सहित अन्य कई गांवों में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल मस्जिदों और ईदगाह पर तैनात रहा। ढबारसी की ईदगाह पर हजारों लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को बकरीद की गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हुआ जो तीन दिन तक चलेगा। ढबारसी में आसपास के गांवों गारबपुर, बुखारीपुर, चंदनकोटा, सांथलपुर, खैलिया पट्टी आदि के लोगों ने नमाज पढ़ी। आदमपुर में भी शांति पूर्वक नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजनपुर गांव में ईद-उल-अजहा की नमाज लोगों ने अपने घरों में पढ़ी। गांव में दूसरे पक्ष के लोगों के विरोध के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज के बजाय अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ी। इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान गांव मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी आरपी शर्मा फोर्स के साथ मौजूद रहे। वहीं बुरावली और नौगांवा सादात क्षेत्र में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें