फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मां-बेटों से लूटपाट करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चार दिन पहले नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को जनपद बिजनौर के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी बलवीर की पत्नी और बेटा विवेक धनौरा थाना क्षेत्र के गांव अख्तयारपुर से दवा लेने के लिए जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने अलीपुरा-फौलादपुर के बीच चाकू दिखाकर मां-बेटे को बंधक बना लिया। विवेक और उसकी मां से सोने के कुंडल, तीन हजार की नगद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की सूचना पर डायल 100 और नौगांवा सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की थी। पुलिस की लचीली कार्रवाई के चलते पीड़ित परिवार में रोष है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें